गोरखपुर: भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा का करेगा आयोजन बेनीगंज कार्यालय पर महामंत्री ने किया प्रेस वार्ता
गोरखपुर महानगर भाजपा किसान मोर्चा पूरे देश में सभी गांव में जाकर ग्राम परिक्रमा यात्रा करेगी तथा चौपाल कर के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देगी और 2024 के लोकसभा के आम चुनाव हेतु समर्थन मांगने का कार्य करेगी। आने वाले 12 फरवरी को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुरूआत करेंगे।