बहराइच: जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किए गए 50 अभ्यर्थी
मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। मंगलवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में आए ऐसे अभ्यर्थी जिनका रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया है।