नागौर: आरओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व एरिया मजिस्ट्रेट के साथ बैठक आयोजित की
Nagaur, Nagaur | Nov 10, 2024 नागौर की खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को हाेगा। अंतिम 72 घंटों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। खींवसर रिटर्निंग अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सभी एरिया मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर अंतिम तैयारियों व निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। रिटर्निंग अधिकारी हरि सिंह शेखावत ने दी जानकारी।