नागौर: प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में नागौर जिला मुख्यालय पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आम मंथन सभा का आयोजन
Nagaur, Nagaur | Nov 10, 2024 प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आम मंथन सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेधावियों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफल होने वालों को भी सम्मानित किया गया। कुल 2672 प्रतिभाएं सम्मानित हुई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आईएएसपवन प्रजापति ने कहा कि उन्नति का मूल आधार शिक्षा होती है।