गोड्डा: रामनगर के पास निर्माणाधीन एनएच के समीप विक्षिप्त युवक की मिली अधजली लाश, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा अस्पताल
Godda, Godda | Jun 10, 2024 रविवार दोपहर के बाद नगर थाना को सूचना मिली कि रामनगर के समीप निर्माणाधीन एनएच के समीप एक कुटिया में एक युवक की अधजली लाश है। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ दलबल के साथ पहुँचे। अधजली लाश के हाथ-पाँव में जंजीर थी इससे अनुमान लगाया गया कि वो विक्षिप्त था। लेकिन सवाल ये भी है जंजीर के साथ युवक घटनास्थल पहुँचा कैसे? पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।पीएम के लिए शव को भेजा