चित्रकूट: 30 जून को जप्त किए गए ओवरलोड ट्रक की जांच करने पहुंचे माइनिंग अधिकारी
चित्रकूट। बीते 30 जून को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुदामा प्रसाद द्वारा ओवरलोड परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जप्त किया गया था। कार्रवाई के बाद ट्रक को पिंडरा स्थित गौतम पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया गया था।
मंगलवार को उक्त जप्त ट्रक की जांच के लिए माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहन तथा उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि विभाग यह पता लगा रहा है कि ट्रक में खनिज का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं तथा ओवरलोडिंग एवं खनिज परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।