कोल: कौड़ियागंज में 2 लाख न मिलने पर मंडप से दहेज लोभी बारात वापस ले गए, दुल्हन की तबियत बिगड़ी, परिवार ने थाने में दी तहरीर
Koil, Aligarh | Nov 9, 2025 कस्बा कौड़ियागंज में दहेज लोभियों का नया कारनामा सामने आया है। दहेज में ₹200000 न मिलने पर दहेज लोभी मंडप से बारात वापस ले गए। मंडप से बारात को वापस होता देख दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बाद दुल्हन के भाई ने थाने में पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।