ऊंचाहार: गंगौली गाँव में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के रसूख के आगे बेबस हुई पुलिस और राजस्व टीम, पीड़िता परेशान
ऊँचाहार तहसील में शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में होरेंसा गाँव की महिला ने दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि,गंगौली गाँव में उसके खेत जाने वाले रास्ते पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी समेत दो लोगों ने कब्जा कर लिया है।बीते दिनों पुलिस व राजस्व विभाग की टीम अवैध कब्जा हटवाने गई थी ।लेकिन उसे बेरंग वापस लौटना पड़ा है।