मंझनपुर: रामनगर के पट्टाधारक से दो लोग मांग रहे रंगदारी, कार्रवाई ना हुई तो निरस्त कर देगा पट्टा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
मंझनपुर इलाके के समदा के एक निजी होटल में यमुना नदी के पट्टा धारक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।रामनगर के पट्टाधारक अरुण कुमार ने पत्रकारों से बताया कि उसने डीएम से शिकायत की है।कांफ्रेंस में बताया कि राम संग और शिव सागर द्वारा उनसे लाखों रुपए की रंगदारी और फ्री मोरम मांगी जा रही है।शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती तो पट्टा निरस्त की बात भी कहा है।