मंझनपुर: बालू घाट संचालक ने दबंग के खिलाफ रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, समदा के वशिष्ठ इम्पीरियल में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस
महेवाघाट थाना क्षेत्र में रामनगर के खंड संख्या 16/11 और 16/14 में लगभग 25 हेक्टेयर बालू का पट्टा अरुण कुमार त्रिपाठी के नाम स्वीकृत है। अरुण कुमार ने इस क्षेत्र के रामसागर उर्फ चंचल सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामसागर घाट से रंगदारी के रूप में 10 हजार रुपए प्रतिदिन और 10 गाड़ी बालू फ्री देने की डिमांड कर रहा है।