गढ़वा: गढ़वा में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Garhwa, Garhwa | Aug 18, 2025 गढ़वा समाहरणालय के सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की बैठक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने ठेकेदारों से कार्य की वस्तुस्थिति जानी और धीमी प्रगति वाले कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।