मैनपुरी: पुलिस लाइन में हुआ परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, 38 फाइलों पर की जा रही सुनवाई
शनिवार को एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर मैनपुरी की पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। परिवार परामर्श केंद्र में 38 फाइलों पर सुनवाई की जा रही है। परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच में चल रहे विवादों को लेकर समस्याएं सुनी जाती हैं व उनकी समस्याओं का निस्तारण करके पति-पत्नी को हंसी-खुशी विदा किया जाता है।