मैनपुरी: सदर तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सदर तहसीलदार ने सुनीं जनता की समस्याएं
शनिवार को कचहरी रोड स्थित सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसीलदार के द्वारा जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है। वहीं करीब 6 समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद दिखाई दिए।