मैनपुरी: किशनी में पीड़ित की जमीन पर दबंगों द्वारा किया जा रहा जबरन निर्माण कार्य, पीड़ित ने सांसद डिंपल यादव से की शिकायत
किशनी क्षेत्र में पीड़ित की जमीन पर दबंगो के द्वारा जबरन तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने सपा सांसद डिंपल यादव से दबंगों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।