मैनपुरी: यूपी सरकार के निर्देश के बाद मैनपुरी में गेहूं की खरीदारी को लेकर तैयारी हुई शुरू, खाद्य विपणन अधिकारी ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद 1 मार्च से गेहूं की खरीदारी शुरू कर दी गई जो की 15 जून तक जारी रहेगी। वही मैनपुरी में भी शुक्रवार से तैयारी शुरू कर दी गई है। खाद्य विपणन अधिकारी उदित नारायण सिंह ने तैयारी को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जनपद में 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहेंगे।