हैदरगढ़: अज्जौवा में सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को हफ्तों इंतजार, आरोप- सुविधा शुल्क देने वालों को तुरंत मिल रही सप्लाई
सिद्धौर ब्लॉक के अज्जौवा गांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को हफ्तों बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी के कंप्यूटरकर्मी और अन्य स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों का भी यही हाल बताया जा रहा है। एजेंसी पर मौजूद कई उपभोक्ताओं ने बुधवार को अपनी नाराजगी जाहिर की।