कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों में विहार के निवासी भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग
कासगंज के सोरों में तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र के वराह घाट पर रविवार को भोजपुर (बिहार) निवासी भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न समाजों के लोगों ने एकत्र होकर उनकी मृत्यु की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग उठाई।