राजगढ़: राजगढ में ईदगाह के पास सट्टा खाईवाली करते हुए राजगढ थाना पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, नगद रुपए व पर्ची जब्त
Rajgarh, Churu | Apr 4, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन और ₹360 की नकदी जब्त की है।थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान ईदगाह के पास मुखबिर के बताये अनुसार गली में युवक के पास सट्टा पर्ची, डॉट पेन और 360 रुपए की नकदी बरामद की गई। पर्ची में विभिन्न अंकों के साथ दांव की राशि दर्ज मिली।