सांगोद: सांगोद में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Sangod, Kota | Apr 2, 2025 जिले के सांगोद कस्बे में आज बिजली कंपनियों में हेम मॉडल, कलस्टर एवं ज्वाइंट वेंचर के नाम से कथित निजीकरण के खिलाफ बुधवार दोपहर 3 बजे को बिजली कर्मचारियों ने उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कर्मचारियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सपना कुमारी को ज्ञापन सौंपा।