कायमगंज: कायमगंज वार्ड संख्या 13 स्थित मोहल्ला लक्ष्मी नगर में जर्जर विद्युत पोल गिरा, बिजली हुई गुल, बड़ा हादसा टला
कायमगंज वार्ड संख्या 13 स्थित मोहल्ला लक्ष्मी नगर में एक जर्जर विद्युत पोल अचानक गिर गया जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।पोल गिरने से लगभग 40 घरों की बिजली गुल हो गई।।स्थानीय लोगों ने बताया कि लोहे का बिजली पोल काफी पुराना था और जर्जर था बिजली का पोल जगदीशचंद्र गुप्ता के छत की दीवार पर गिरा कुछ हिस्सा छतिग्रस्त हो गया।