बिल्सी: बिल्सी तहसील के अधिवक्ताओं और प्रलेखकों ने उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
Bilsi, Budaun | Jun 16, 2026 बिल्सी (बदायूं)। उपनिबंधक कार्यालय (रजिस्ट्री दफ्तर) के संभावित निजीकरण के विरोध में बिल्सी तहसील मुख्यालय पर वकीलों, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार के इस कदम को उनके रोजगार पर सीधा हमला बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बिल्सी उपनिबंधक को सौंपा।