बेगूसराय: बेगूसराय में टेलीग्राम लिंक के जरिए साइबर अपराधियों ने ₹4,44,000 की ठगी की, मामला साइबर थाने में दर्ज
बेगूसराय में टेलीग्राम लिंक के माध्यम से साइबर अपराधियों ने 4,44,000 रुपये की ठगी कर ली है. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे साइबर थाना द्वारा दी गई. इस संबंध में पीड़ित बरौनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर लगौली निवासी अमरदीप कुमार ने पूरी बात बताई.