बुढ़नपुर: रोड पार करते समय अधेड़ व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी मजदूर कूलबुल निषाद उम्र 60 वर्ष रोड पार कर रहे थे कि आज शुक्रवार को चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए उनकी हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहाँ उनका इलाज अभी भी चल रहा है