सेमलीखुर्द निवासी पवन कुमार ने रिपोर्ट दी है कि सेमली खुर्द निवासी रामस्वरूप पुत्र हरकचंद्र लोधा शनिवार शाम को खेत पर कृषि कार्य करने गए हुए थे। रविवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो वह अचेत अवस्था में मिले । इस पर उन्हें मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सोपा।