प्रतापगढ़: टामटिया में बोरवेल खुदाई के दौरान हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आई बोरवेल मशीन, ऑपरेटर की मौत, तीन मजदूर झुलसे
प्रतापगढ़। जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में शनिवार सुबह बोरवेल खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बोरवेल मशीन स्थापित करते समय मशीन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे मशीन में करंट दौड़ गया। हादसे में मशीन ऑपरेटर रकमा मीणा (30) पुत्र गौतम मीणा निवासी अमरकुंड, दानपुर की मौत हो गई