छोटी सरवन: दानपुर थाना पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर की सख्त कार्रवाई, दो मामलों में कोर्ट ने लगाया जुर्माना
दानपुर थाना पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में इस्तगासा पेश किया, जिस पर अदालत ने दोनों मामलों में जुर्माना लगाया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर की गई जांच में दोनों शिकायतें असत्य पाई गईं। पहले मामले में सागवाड़ा निवासी इरफान अली ने दिसंबर 2025 में मारपीट और लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।