कटनी नगर: शहर मैं पेयजल की समस्या को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियो ने किया नगर निगम कार्यालय का घेराव
नगर निगम सीमा के वार्डों में बीते कई दिनों से वार्डों में जलापूर्ति समय पर नहीं होने और पेयजल की समस्या कई वार्डो में होने के कारण कांग्रेस पदाधिकारी आज गुरुवार दोपहर 1:00 बजे नगर निगम कार्यालय का घेराव कर पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे