दियोरिया कला। नाबालिग किशोरी को गांव के ही एक मनचले द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।