अकबरपुर: आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत, पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा अकबरपुर में किया पैदल गश्त
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया गया।