मखदुमपुर: वीर्रा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
पटना-गया एनएच-22 पर वीर्रा मोड़ के समीप मंगलवार सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अकौना गांव निवासी रामविनोद पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके पुत्र मोनू कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गयी।घटना से गुस्साये लोगो ने 4 घण्टे तक इन एच को जाम रखा।