बांधवगढ़: उमरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पांच स्थायी वारंटी को किया गया गिरफ्तार
उमरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उमरिया पुलिस द्वारा लंबित प्रकरणो के स्थाई वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है। जिसके तहत उमरिया पुलिस द्वारा 05 स्थाई वांरटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जिसमे कमलेश लोनी,लखन बैगा, राकेश भुमिया,चंद्रपाल सिंह, कालू कोल स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।