गोला: अंबेडकर जयंती से पहले पोस्टर फाड़ने के आरोप पर गोला में सियासी संग्राम, धरना और नारेबाजी के बाद सीओ गोला ने दिया आश्वासन
गोरखपुर के उपनगर गोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़े जाने के आरोप को लेकर गुरुवार देर शाम माहौल गरमा गया। बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता बेवरी चौराहे पर जुटे और धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। घटना अंबेडकर जयंती की तैयारियों के बीच हुई, जब गुरुवार सुबह चौराहे पर लगा पोस्टर गायब मिला।