40 साल तक रहस्यमयी बीमारी से जूझती रही महिला को मिला नया जीवन, घर बेचकर कराया इलाज; मेडिकल कॉलेज कोटा ने दुर्लभ शीहान सिंड्रोम का किया सफल निदान
कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 40 साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही 60 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया है। बार-बार बेहोशी, कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर और रक्त शर्करा गिरने जैसी समस्याओं से परेशान महिला का हजारों परामर्श और सैकड़ों अस्पताल भर्ती के बाद भी सही कारण सामने नहीं आया था। इलाज के लिए उसके पुजारी बेटे ने घर तक बेच दिया और कर्ज लिया। मेडिकल कॉलेज कोटा के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग ने जांच में दुर्लभ शीहान सिंड्रोम का पता लगाया, जो प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से पिट्यूटरी ग्रंथि को नुकसान पहुंचने के कारण होता है। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी शुरू होने के बाद महिला की हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब वह पहले से काफी बेहतर है।
Ladpura, Kota | Jun 20, 2026