Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर में मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धमनार के मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए उनके साथ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदा,र जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री राजेश धाकड़, श्री रामेश्वर पटेल ग्रामीण जन स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है उनको हमें भुलना नहीं है उनका सदैव स्मरण रखना है श्री देवडा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे खूब पड़े और आगे बढ़े कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री देवडा ने कहा कि देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन में राष्ट्र प्रेम उमड जाता है। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हजारों लोगों के बलिदान से मिली है हमें इसकी कीमत समझना चाहिए उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खेती के कारण भूमि बंजर होती जा रही है अतः धीरे-धीरे रसायनों का उपयोग बंद करके जैविक खेती की ओर हमें बढ़ना चाहिए । राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों का स्मरण किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है इस दौरान जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेश दीक्षित ने भी सम्‍बोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। #IndependenceDay #Mandsaur #मंदसौर

9 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

MORE NEWS

लगातार बारिश के चलते शामगढ़ अंडरपास में पानी भर गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग।

#शामगढ़ #बारिश #अंडरपास #जलभराव #मंदसौर #यशस्वीदुनिया

लगातार बारिश के चलते शामगढ़ अंडरपास में पानी भर गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग। #शामगढ़ #बारिश #अंडरपास #जलभराव #मंदसौर #यशस्वीदुनिया

Mandsaur, Mandsaur | Aug 15, 2026

शिक्षा के दावों पर गंभीर सवाल, लिम्बावास में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था बनी चर्चा का विषय
लिम्बावास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में स्कूलों और संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी बीच ग्राम लिम्बावास से सामने आई एक तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों पर सवाल खड़े करती नजर आई।
गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बताया गया कि उचित संसाधन और व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को खेलने वाले डीजे की व्यवस्था के सहारे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना पड़ा। बच्चों में उत्साह और प्रतिभा नजर आई, लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें बेहतर मंच, उचित संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक स्कूलों, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों के विस्तार की बात करती है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
लिम्बावास की यह तस्वीर केवल एक गांव तक सीमित मुद्दा नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाले अवसरों पर विचार करने का विषय है। बड़े संस्थानों का निर्माण निश्चित रूप से विकास का हिस्सा है, लेकिन वास्तविक शैक्षणिक विकास तभी माना जाएगा, जब गांवों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त संसाधन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सम्मानजनक मंच समान रूप से उपलब्ध हो।

शिक्षा के दावों पर गंभीर सवाल, लिम्बावास में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था बनी चर्चा का विषय लिम्बावास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में स्कूलों और संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी बीच ग्राम लिम्बावास से सामने आई एक तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों पर सवाल खड़े करती नजर आई। गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बताया गया कि उचित संसाधन और व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को खेलने वाले डीजे की व्यवस्था के सहारे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना पड़ा। बच्चों में उत्साह और प्रतिभा नजर आई, लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें बेहतर मंच, उचित संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक स्कूलों, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों के विस्तार की बात करती है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। लिम्बावास की यह तस्वीर केवल एक गांव तक सीमित मुद्दा नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाले अवसरों पर विचार करने का विषय है। बड़े संस्थानों का निर्माण निश्चित रूप से विकास का हिस्सा है, लेकिन वास्तविक शैक्षणिक विकास तभी माना जाएगा, जब गांवों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त संसाधन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सम्मानजनक मंच समान रूप से उपलब्ध हो।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 15, 2026

सेन समाज ने किया नपाध्यक्ष कविता यादव का भव्य स्वागत-सम्मान, मंदिर परिसर में रोपे जाएंगे 501 पौधे

शामगढ़। नगर के भगोरी रोड स्थित शांतिकुंज क्षेत्र में सेन समाज शामगढ़-जमुनिया के नवनिर्मित मंदिर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव का पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

सेन समाज द्वारा परिसर में भव्य एवं आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मंदिर के चारों ओर सुंदर बगीचा विकसित करने की योजना है, जिससे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेन समाज के सदस्यों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 501 पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया।

वहीं, सेन समाज शामगढ़ के अध्यक्ष श्री चौहान के अनुरोध पर नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, फिसल पट्टी सहित अन्य खेल साधन उपलब्ध कराने की घोषणा की। नपाध्यक्ष की इस घोषणा पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

सेन समाज ने किया नपाध्यक्ष कविता यादव का भव्य स्वागत-सम्मान, मंदिर परिसर में रोपे जाएंगे 501 पौधे शामगढ़। नगर के भगोरी रोड स्थित शांतिकुंज क्षेत्र में सेन समाज शामगढ़-जमुनिया के नवनिर्मित मंदिर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव का पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। सेन समाज द्वारा परिसर में भव्य एवं आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मंदिर के चारों ओर सुंदर बगीचा विकसित करने की योजना है, जिससे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेन समाज के सदस्यों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 501 पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। वहीं, सेन समाज शामगढ़ के अध्यक्ष श्री चौहान के अनुरोध पर नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, फिसल पट्टी सहित अन्य खेल साधन उपलब्ध कराने की घोषणा की। नपाध्यक्ष की इस घोषणा पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 15, 2026