गुना नगर: बीज निगम की जमीन पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 11KV बिजली लाइन जलकर गिरी, टला बड़ा हादसा
गुना शहर के बीचों बीच 18 मई दोपहर को बीज निगम की जमीन पर अचानक से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिसकी चपेट में आई 11KV हाई टेंशन बिजली लाइन के तार जलकर जमीन पर गिर गए। बीज निगम में स्थित ऊंचे पेड़ों को भी आग ने चपेट में ले लिए। फायर ब्रिगेड से काबू पाया बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।