कपासन: कपासन पुलिस टीम ने डोडाचूरा और MDMA जब्ती मामले में दो सप्लायरों को किया गिरफ्तार
कपासन पुलिस टीम ने डोडाचूरा व MDMA जब्ती मामले में दो सप्लायरों को किया गिरफ्तार। कपासन थाना अधिकारी सुनील शर्मा ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे दी जानकारी में बताया कि पुलिस थाना कपासन की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत बडी कार्यवाही डोडा चूरा तस्करी व मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए मौली पाउडर के मामले में मादक पदार्थ के 02 सप्लायर गिरफ्तार किए गए हैं।