सहारनपुर: नशीला दूध पिलाकर लाखों का सामान चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला के घर से सोने के जेवर और नकदी बरामद
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की दो डलियां, सोने की चैन व लॉकेट, पांच मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कूटी एक्टिवा और 48 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।