जमुई: सोहजाना पेट्रोलपंप के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jan 6, 2025 सोहजाना पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात करीब 10:00 बजे अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां से पटना रेफर कर दिया गया।