जमुई: पैरा गांव से पुलिस ने बेल टूटी मामले में बीमार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कोर्ट के आदेश पर सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 6, 2025 2012 के शराब मामले में बेल टूटी की वजह से सोनो थाना की पुलिस ने पैरा गांव से बीमार मोहन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। जिसका इलाज पटना एम्स से चल रहा है। उंसके बाद मोहन पासवान को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया, जहां कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस द्वारा सोमवार की रात 10 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।