बाड़मेर: लाल किले में आयोजित परेड में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे बाड़मेर सीमावर्ती सरपंच भारथाराम और उनकी पत्नी खेतू देवी
Barmer, Barmer | Aug 12, 2025 बाड़मेर सीमावर्ती सरपंच भारथाराम और उनकी पत्नी खेतूदेवी लाल किले में आयोजित परेड में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे।ग्राम नवताल से पत्नी खेतू देवी सहित बीएसएफ की सहयोगी टीम के साथ मंगलवार दोपहर 3:30 बजे जोधपुर के लिए रवाना हुए। जहां से वह बीएसएफ के अधिकारियों के साथ हवाई जहाज से नई दिल्ली परेड में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।