बाड़मेर: पूर्व मंत्री अमीन खान की आज कांग्रेस में वापसी, मुस्लिम समुदाय के दिग्गज नेता से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Barmer, Barmer | Aug 12, 2025 पूर्व मंत्री और शिव विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक अमीन खान की मंगलवार को कांग्रेस में वापसी हो गई है। खान की वापसी से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में कांग्रेस पार्टी के भीतर सियासी सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। खान को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।