बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा, कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राति तलाई में जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है।प्रार्थी याकुब खान पुत्र युसुफ खान निवासी नबीपुरा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीगणों अली हुसैन सियापुरवाला, नगर परिषद तात्कालिक अधिकारी और साजिद बैग पुत्र अशफाक निवासी नगर स्कूल के पास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।