कैराना: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 21, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी साफेज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि मोहल्ले के ही शुऐब उर्फ भूरा और उस्मान उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि पहले भी दोनों उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। 14 मई की दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके अगले दिन शुऐब उर्फ भूरा, उस्मान, शेर खान और अफनान ने उसे रोक लिया।