बदायूं: बिनावर थाना क्षेत्र में बिलहत रोड पर ईद के दिन बीच रोड पर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 7, 2025 बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बिलहत रोड पर सड़क पर नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है। शनिवार दोपहर को लगभग 12 बजे के समय वायरल हुए इस वीडियो में कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ते और दुआ के लिए हाथ उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नमाज के दौरान सड़क पर यातायात बाधित हो गया था। किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।