बदायूं: उसावा के पटना देवकली मंदिर के पास कार ने बाइक सवार परिचालक को टक्कर मारी, परिचालक की मौत, साथी घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jun 7, 2025 बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के उसावा के पटना देवकली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिचालक आर्येंद्र और उसके साथी नीटू को टक्कर मार दी। जिसमें परिचालक आर्येंद्र की मौत हो गई। वहीं नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आर्येंद्र के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।