पाली घटवार मार्ग स्थित ग्राम बछलापुर के पास सड़क किनारे कीचड़ में ट्रक फंसने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसके चलते सड़क पर जाम होने के कारण लगभग आधे घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो रविवार शाम करीबन 5:30 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।