जबलपुर: टेलीग्राफ फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो ठेका कर्मियों की मौत, यूनियन ने लगाए लापरवाही के आरोप
मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टेलीग्राफ फैक्ट्री के खंडहर परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां पुराना ढांचा ढहने से दो ठेका कर्मियों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। एएस स्टील जयपुर कंपनी द्वारा इस खंडहर हो चुकी फैक्ट्री को तोड़कर लोहा और स्टील निकालने का काम किया जा रहा था, और इसी दौरान एक जर्जर दीवार अचानक ढह गई। हादसे की चपेट में आए दोनों मजदूरों