बहराइच: रमपुरवा में नृत्य के दौरान अधेड़ पर जानलेवा हमला,तिलक कार्यक्रम में हुई वारदात
हरदी इलाके के रमपुरवा गांव में तिलक समारोह में चल रहे नृत्यांगनाओं के नृत्य के दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था। ससुराल में लंबे समय से रह रहे अधेड़ ने युवक को बैठ कर वीडियो बनाने को कहा। इससे नाराज हमलावरों ने हमला कर हमला कर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे थाने लाए जाने पर मेडिकल को सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने बहराइच भेज दिया।