बहराइच: दरगाह इलाके में 6 वर्षीय मासूम के साथ 18 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार गंभीर अवस्था में पहुंचाई गई अस्पताल
थाना दरगाह इलाके के एक मोहल्ले में 6 वर्षीय मासूम के साथ 18 वर्षीय युवक ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति स्थिर है। शनिवार व रविवार की दरमियानी देर रात्रि को एसपी ने मौके का जायज़ा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।