बहराइच: मेडिकल कालेज में कूल्हे का प्रत्यारोपण कर डॉक्टर ने बृजेश को दिया नया जीवन,बीमारी के चलते गल रहा था कूल्हा
मेडिकल कॉलेज में खुशियों भरी सूचना मिली। मेडिकल कॉलेज में पहली बार कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण हुआ। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जयदीप पटेल की टीम ने एक युवक के कूल्हे का प्रत्यारोपण कर उसे नया जीवन दिया। साथ ही युवक का खर्च लाखों के बजाए हजारों में सिमट कर रह गया। जिला मुख्यालय पर स्टेट मेडिकल कॉलेज संचालित है।मेडिकल कॉलेज नित्य नए कीर्तिमान गढ़ता जा रहा है।